संवाददाता : सुमित जालान
गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा की सड़कों पर शराब के नशे में एक शिक्षक को लापरवाही से कार चलाना भारी पड़ गया। दरअसल कुछ महीनो पूर्व पेंड्रा में एक शिक्षक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, व इसके द्वारा सीएम के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी की गई जिस मामले में अब शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार..
विभिन्न इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा जारी विडियो के अनुसार श्री अनुज कुमार अग्निहोत्री शिक्षक एल.बी. मा.शा. गिरारी के द्वारा लापरवाही पूर्वक चार पहिया वाहन (कार) चलाते हुए एवं मीडिया के सवाल जवाब करने पर छ.ग. शासन के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी की गई साथ ही जन समुदाय के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया पाया गया एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा के द्वारा दिनांक 28.02.2023 को विद्यालय निरीक्षण के दौरान दिनांक 20.02.2023 से दिनांक 28.02.2023 तक आप लगातार विद्यालय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये । इस संबंध में श्री अनुज कुमार अग्निहोत्री कार्यालयीन पत्र क्र. / शिकायत जांच / टी.165/2023 /P/ 19/ बिलासपुर दिनांक 06.04.2023 द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था।

जिसका जवाब पत्र प्राप्त होने के बावजूद भी श्री अनुज कुमार अग्निहोत्री के द्वारा जवाब प्रस्तुत न कर, उच्च कार्यालयों के आदेशों की अवहेलना की गई है। अतः श्री अनुज कुमार अग्निहोत्री का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की कण्डिका 3 के विपरीत होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पेण्ड्रा नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।








