Chhattisgarh: कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया अरपा नदी के दोनों बैराजों का निरीक्षण

0
208

बिलासपुर: नवपदस्थ कलेक्टर श्री संजीव झा द्वारा अरपा नदी में निर्माणाधीन दोनों बैराज का निरीक्षण किया। वे अधिकारियों की टीम के साथ पचरी घाट और शिव घाट पर बन रहे दोनों बैराजों के निर्माण कार्य करा अवलोकन करने के लिए पहुंचे।

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता और नगर निगम के कमिश्नर श्री दुदावत समेत सिंचाई नगर निगम और जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने मौके पर निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता का अवलोकन कर निर्माण में तेजी लाने के लिए साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here