Chhattisgarh: प्रेमी जोड़ी ने हाथ पकड़ ट्रेन के सामने कूदे, दोनों की दर्दनाक मौत…

0
259

महासमुंद: शुक्रवार की देर रात वाल्टेयर रूट कोमाखान खरियाररोड सिवनी फाटक के पास दो प्रेमी आपस में हाथ पकड़ ट्रेन के सामने कूद गए। दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक शादीश्दा है, जिनका एक लड़का भी है। वहीं युवती को नाबालिक बताया जा रहा है। चर्चा है कि दोनों में प्रेम संबध था। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने हाथ पकड़ ट्रेन के सामने कूदा है। दोनों की लाश आसपास मिली है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे लोकेश्वर पिता पुरानिक (27) वहीं युवती को 10 वीं की छात्रा बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिक छात्रा के साथ शादीशुदा युवक का प्रेम संबंध चल रहा था। जो दोनों एक साथ नहीं हो पा रहे थे। इसके कारण दोनों ने जान देने का निर्णय लिया होगा। पुलिस ने विवेचना में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here