Chhattisgarh: चोरी के शक में युवक को पीट पीट कर मार डाला…

0
306

जशपुर: बड़ी खबर जशपुर से आ रही है। यहाँ चोरी के शक में एक युवक को पीट पीट कर मार डालने की खबर है।मामला जिले के कांसाबेल थाने क़ा है।कसाबेल के बटई।

केला में बीती रात रोहित नागवंशी नाम के एक युवक के खिलाफ घर से 2 थाली और लोटा चोरी करने के आरोप में गाँव के कुछ लोगो ने मिलकर लाठी लात घूँसों से इतनी पिटाई कर दी कि उसकी जान ही चली गई। इस मामले में कांसाबेल थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि आरोपीगण मृत्तक के पड़ोस में रहते हैं।

उन्हें शक था कि मृतक उनके घर से 2 थाली औऱ लोटा को चोरी कर लिया है। आरोपियो ने मृतक से पूछ ताछ करना शुरू कर दिया लेकिन मृतक ने यह नही कबूला की उसने चोरी की हैं। इससे गुस्साए लोगों ने उसके साथ मार पीट शुरू कर दी और इतना मारा कि मौके पर ही इसकी मौत हो गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही 4 आरोपियो को तत्काल हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अभी और लोगों के बयान लिये जा रहै है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here