रायगढ़: रायगढ़ में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आए भूपेश बघेल ने कथित रेवड़ी बांटने वाले मामले पर केंद्र सरकार पर जमकर चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने कहा हमने तो रेवड़ी बांटी है लेकिन मोदी जी ने तो रेवड़ी दिखाकर ही वोट ले लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में काला धन लाने, लोगों को 15-15 लाख देने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी उसे पूरा नहीं किया। हमने राजीव न्याय योजना के तहत किसानों को, मजदूरों को पैसा दिया, बिजली हाफ किया, किसानों का लोन माफ किया तो क्या यह फ्री बीज है ?
इससे पहले पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन कैंसल हो रही है प्रदेश में 9 सांसद हैं उन्होंने अपने मुंह बंद कर रखा है। देश में पहली बार कोल के परिवहन के लिए पैसेंजर ट्रेनों को रोका जा रहा है। इन्हें अपने सरकार से सवाल करना चाहिए।








