मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत

0
207
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत

रायपुर : स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दो दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में वन मंत्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी भी आये।

इस दौरान एअरपोर्ट में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here