गुजरात चुनाव : देश में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत – हिमंत बिस्वा

0
276
गुजरात चुनाव : देश में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत - हिमंत बिस्वा

धनसुरा : श्रद्धा मर्डर केस की गूंज गुजरात चुनाव में भी सुनाई दे रही है। दरअसल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज धनसुरा में हुई चुनावी रैली में इस मुद्दे का जिक्र कर लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। सीएम सरमा ने कहा, आफताब ने श्रद्धा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए।

सिंधु ग्रीन रत्न अवार्ड से सम्मानित : मोहन वर्ल्यानी

जब पुलिस ने पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक होती हैं। असम के सीएम ने कहा कि देश में और भी आफताब-श्रद्धा हैं। देश को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है।

बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का कबूलनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आफताब ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आफताब को कोर्ट में पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती…10वीं की स्टूडेंट को घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

कोर्ट ने आफताब की पुलिस रिमांड भी चार दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस अब नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है। बताया जाता है कि इसके लिए भी आफताब ने मंजूरी दे दी है।

आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह घटना आवेश में हुई। आरोपी आफताब ने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही उसने अदालत से कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here