spot_img
HomeBreakingमुख्यमंत्री बघेल ने मिसाइल-मैन डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया

मुख्यमंत्री बघेल ने मिसाइल-मैन डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया

रायपुर, 14 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

बघेल ने डॉ.कलाम को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को अनेक वैज्ञानिक उपलब्धियां दी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। मिसाइल-मैन के नाम से जाने जाने वाले डॉ. कलाम के नेतृत्व ने भारत का नाम अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

बघेल ने कहा है कि डॉ. कलाम ने युवाओं को हमेशा सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कलाम का देश प्रेम और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img