CM Baghel: नानक देव जी के प्रवास स्थान गढ़फुलझर को बनाएंगे पर्यटन स्थल

Must Read

CM Baghel: अब CG के स्कूलों में बच्चों को गुरु तेग बहादुर जीवनी भी पढ़ाई जाएगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर की है। सीएम बघेल ने घोषणा करते हुए कहा गुरु तेग बहादुर के द्वारा समाज को दिए योगदान और जीवनी को छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करें।

CM Baghel:

> साथ ही मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रथम गुरु संत गुरु नानक देव जी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए बसना के करीब उनके प्रवास स्थान गढ़फुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की।

CM Baghel:

मुख्यमंत्री ने कहा, गुरु तेग बहादुर जी के समाज में बड़े योगदान थे। वह एक बड़े समाज सुधारक योद्धा और विद्वान थे। सिख समाज के गुरुओं ने एक-एक व्यक्ति में साहस और पराक्रम भरने का काम किया। जब परिस्थितियां विपरीत थीं, तब समाज को संगठित करने का काम इन गुरुओं ने किया।

CM Baghel:

सिख समाज के गुरुओं ने हिंदुओं की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान गुरु नानक सिंह जी छत्तीसगढ़ के 2 स्थानों पर ठहरने का उल्लेख मिलता है, इसमें से एक अमरकंटक का कबीर चौरा है, जहां गुरु नानक देव जी महाराज और कबीर जी की मुलाकात हुई थी। वहीं दूसरा स्थान बसना के नजदीक गढ़फुलझर है, जहां गुरु नानक देव जी ने कुछ समय बिताया था।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles