Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत तय, थरूर समर्थक ने लगाया अवैध वोटिंग का आरोप

0
256

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देश की राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चल रही काउंटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर से काफी आगे निकल चुके हैं। यहां मिल रही खबरों के मुताबिक अभी तक अध्यक्ष पद के लिए 60% मतों की गिनती हो चुकी है। इनमें से सर्वाधिक अर्थात 90% के आसपास मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले हैं।

जबकि शशि थरुर को मात्र 10% वोट ही प्राप्त हुए हैं। वही श्री शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में बोगस वोटिंग का आरोप लगाया है। शशि थरूर के एजेंट सलमान सोज़ ने कांग्रेस इलेक्शन ऑथोरिटी हेड मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है.

गंभीर मुद्दे

थरूर की प्रचार टीम ने पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में ‘‘गंभीर मुद्दे’’ उठाए थे। टीम ने कहा, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को लिखे पत्र में थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा है कि तथ्य ‘‘हानिकारक’’ हैं और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में ‘‘विश्वसनीयता और प्रमाणिकता की कमी’’ है।

सोज ने मिस्त्री को बताया कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ देखा गया है वह ‘‘आपके कार्यालय’’ के अधिकार को खुली चुनौती के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के आदेशों की अवमानना ??है।
सूत्रों के मुताबिक, सोज ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘हम यह रेखांकित करना चाहेंगे कि हमारे पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मल्लिकार्जुन खरगे जी को पता था कि कैसे उनके समर्थक उत्तर प्रदेश में चुनावी कदाचार में लिप्त थे। हमें यकीन है कि अगर उन्हें जानकारी होती तो उत्तर प्रदेश में जो कुछ हुआ, उसे वह कभी नहीं होने देते।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here