Congress president election Voting: राहुल गांधी ने कंटेनर में बने पोलिंग बूथ पर किया मतदान…..

0
344

नई दिल्ली: कांग्रेस में आज नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग शुरू हो गई है. यह शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है. 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी.

राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला : राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा में है, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंटेनर में बने पोलिंग बूथ में राहुल गांधी ने वोट डाला, उनके साथ कांग्रेस के करीब 40 नेता वोट डालेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here