सीएम बघेल से पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने की सौजन्य मुलाकात

0
194
सीएम बघेल से पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 20 जुलाई 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के बाद से उनमें भारी हर्ष व्याप्त है। कर्मचारीगण मुख्यमंत्री से लगातार मुलाकात कर उन्हें आभार व्यक्त कर रहे है।

इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री से विधानसभा में पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सौजन्य मुलाकात कर कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :-मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने की घटना पर देशभर में गुस्सा, पीएम मोदी बोले-मन क्रोध से भरा….किसी गुनहगार को बख्शेंगे नहीं

प्रतिनिधिमंडल में पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वेदराम सोनकर सहित संघ के सदस्यगण चोवाराम साहू, एस. कुमार नेताम, घनाराम साहू, मिनिष मिश्रा एवं दंतेश्वरी निषाद मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here