दैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 18 अगस्त 2023

0
250

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
श्रावण मासे,, शुक्ल पक्ष,
तिथि द्वितीया 20:00:51
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 22:55:54
योग शिव 20:25:43
करण बालव 06:48:25
करण कौलव 20:00:51
वार शुक्रवार
चन्द्र राशि सिंह 29:39:34
चन्द्र राशि कन्या 29:39:34
सूर्य राशि सिंह
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,,
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आईटी और मेडिकल फील्ड से जुड़े जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते खराब कर रहा है। संवाद बनाये रखें।

वृष राशि:- स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में छोटी-छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। आर्किटेक्ट और आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि:- सफलता भरा दिन है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। मीडिया और मार्केटिंग तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा।

कर्क राशि:- धार्मिक कार्यों से आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आईटी और शिक्षा से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मार्केटिंग के लोग अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारियों को खुश रखेंगे। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।

सिंह राशि:- शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रेम में घूमने का आनन्द उठाएंगे।

कन्या राशि:- राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। मेडिकल, मार्केटिंग और मीडिया के लोग अपने सर्विस में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं आती रहेंगीं। प्यार में दिल की आवाज सुनें। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा।

तुला राशि:- ऑफिस की समस्याएं आज हल होंगी। आईटी और मैनेजमेंट में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। जॉब में अपनी परफार्मेंस की सफलता से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी।

वृश्चिक राशि:- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोग अपने करियर को परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आज अपने आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन होगा। आप की प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

धनु राशि:- राजनीति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आईटी, बैंकिंग और लॉ फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

मकर राशि:- इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों को उनकी मेहनत और काम के प्रति लगन आज प्लेसमेंट दिलवा सकती है। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। प्रेम में दिमाग की बजाय दिल की बात सुनें। अपने विचार स्वतंत्र रखें ताकि लव पार्टनर को शिकायत का अवसर ही न प्राप्त हो।

कुम्भ राशि:- धन का आगमन हो सकता है। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद रहेगा। आप को आज कुछ हाशिल हो सकती है।

मीन राशि:- आज समस्या देखने को हल्के रूप में मिलेगी, कहि बाहर जाओगे, व्यक्ति विशेष से मुलाकात हो वह आप के कार्यो को पूर्ण करेगा, लव लाइफ में आज विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नेत्र विकार से परेशानी हो सकती है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here