दैनिक पंचांग व राशिफल:- शनिवार 29 अक्तूबर 2022

Must Read

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
कार्तिक मासे, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 08:12:45
तिथि पंचमी 29:49:15
नक्षत्र ज्येष्ठा 09:04:36
योग अतिगंड 22:21:21
करण विष्टि भद्र 08:12:45
करण बव 19:01:05
करण बालव 29:49:15
वार शनिवार
चन्द्र राशि वृश्चिक 09:04:36
चन्द्र राशि धनु 09:04:36
सूर्य राशि तुला
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। खुद को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी खास इंसान से पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। करियर के मामलों को लेकर अच्छी स्थिति बन सकती है।

वृष राशि:- आज आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विवाद हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। कोई नया कार्य प्रारंभ न करें। खान-पान में विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए संभव हो तो प्रवास टाल दें। योग-ध्यान करके मानसिक रूप से शांत रहें।

मिथुन राशि:- आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे,। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों तथा परिवार के साथ खुशनुमा वातावरण रहेगा। समाज में सम्मान और यश भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि:- आज आपके मन उदास व चिंता से घिरा रहेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। अचानक से बदली हुई स्थिति से आप व्याकुल हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें।

सिंह राशि:- आज सावधान रहे । वाणी पर संयम बरतें और वाद-विवाद से दूर रहें। माता से विवाद हो सकता है। आपके मन पर वैचारिक रूप से नकारात्मकता आ सकती है। संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करें।

कन्या राशि:- आज आपको मानसिक प्रसन्नता रहेगी और मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। उनका सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि मिल सकती है।

तुला राशि:- आज के दिन कोई भी काम करें सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज कामों में रूकावट आ सकती है। आज अपने मन को शांत रखें, दोपहर बाद कुछ सकारात्मक होगा। आज के दिन को सफल बनाने के लिए किसी कन्या के चरण छूं कर दिन की शुरुआत करें।

वृश्चिक राशि:- आज अगर आप इस वक्त पैसों से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं या किसी योजना में शामिल हैं तो सावधानी से कदम बढ़ाएं। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। पैसा उधार देने या लेने का मामला हो, तो सारी बातें लिखित रूप में रखने में भलाई है।

धनु राशि:- आज उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, इसलिए इसे टाल दें।

मकर राशि:- आज धार्मिक कार्य और पूजा पाठ का योग बन रहा है। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। आपका गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा। आपका हर काम सरलता से पूरे होंगे। मित्रों, संबंधियों की तरफ से भेंट मिलने के योग हैं।

कुम्भ राशि:- आज का दिन लाभप्रद है। जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि:- आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है। आय में वृद्धि होगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453
———————————————————————————–

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles