दैनिक पंचांग व राशिफल:- मंगलवार 07 मई 2024

Must Read

-:आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-

-:पंचांग:-

वैशाख मासे, कृष्ण पक्ष,
तिथि त्रयोदशी 14:39:42
नक्षत्र रेवती 17:42:11
योग प्रीति 24:27:23
करण वणिज 14:39:43
करण विष्टि भद्र 25:09:10
वार सोमवार
चन्द्र राशि मीन 17:42:11
चन्द्र राशि मेष 17:42:11
सूर्य राशि मेष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन-मन-धन से मदद कर सकते हैं। यह व्यक्ति चाहे परिवार का हो या परिवार से बाहर।

वृष राशि:- आज आप कुछ ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं। आगे चलकर आपके काम आ सकता है। आज का दिन फायदे वाला है।

मिथुन राशि:- अपने कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों में मान-प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है।

कर्क राशि:- आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। ऐसे में आपको अतिरिक्त खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी नए व्यवसाय में आज धन खर्च करने से पहले उसके बारे में अच्छे से सोच-विचार लें।

सिंह राशि:- इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। वित्तीय मामलों में घरेलू स्तर पर भी आपको काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। आप युवा हैं और अभी करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो जल्दी ही आपको प्रयासों में सफलता मिल सकती है। पेमेंट संबंधी सारे डिटेल्स चेक कर लें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह से आप वित्तीय संबंधी सभी बिगड़े हुए काम बना सकते हैं। क्योंकि कहा गया है कि अच्छी सलाह और अच्छा मित्र सदा ही नहीं मिलते हैं।

तुला राशि:- जहां तक हो सके अपनी वित्तीय समस्याओं का हल आप अपने ही बलबूते निकालें। क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता और यह भी जरूरी नहीं है कि इससे कोई स्थाई सफलता मिल पाएगी।

वृश्चिक राशि:- व्यापार-व्यवसाय की तरफ नजऱ रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। अन्यथा किसी मीटिंग में आपका काफी समय जा सकता है। ऐसे में जरूरी काम तय समयसीमा पर अधूरे रह सकते हैं।

धनु राशि:- वित्तीय संबंधी काम भगवान भरोसे नहीं रखना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ-पांव मारने जरूरी हैं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है। यदि इस प्रकार की जिम्मेदारी ही आप नहीं उठाते हैं तो आपको कुछ कहने का अधिकार नहीं है।

मकर राशि:- आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं। तो आपके काम अटक जाते हैं। किसी न किसी व्यक्ति के साथ टकराव रहने से आपकी यह स्थिति नुकसानदेह साबित होती है।

कुम्भ राशि:- नौकरी क्षेत्र में हैं तो आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे सयम तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में दूसरे व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।

मीन राशि:- सुख-आराम की इच्छा सभी की होती है लेकिन यह तोहफा भी कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं, जो दूसरों के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं। कोई अनोखा सुखद क्षेत्र प्राप्त होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————–

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles