दैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 13 जुलाई 2022

Must Read

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
आषाढ मासे, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 11:13:09
नक्षत्र अनुराधा 07:48:45
नक्षत्र ज्येष्ठा 29:14:23
योग शुक्ल 20:59:58
करण बालव 11:13:09
करण कौलव 21:32:16
वार सोमवार
चन्द्र राशि    वृश्चिक 29:14:23
चन्द्र राशि    धनु 29:14:23
सूर्य राशि    मिथुन
रितु ग्रीष्म
आयन दक्षिणायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टालें।

वृष राशि:- आज यात्रा करने से परहेज करें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़े। कहीं खुशी और कहीं गम की स्थिति के कारण पूरे दिन असमंजस रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि:- आज उन्नतिदायक दिन है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें।

कर्क राशि:- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा।

सिंह राशि:- सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।

कन्या राशि:- आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोकझोंक के कारण मन दुःखी हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

तुला राशि:- आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कई रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आपको यात्रा से लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। वाद-विवाद टालें। कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु राशि:- आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वाहनसुख प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि:- सुबह से ही खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। संभव हो सके तो यात्रा से परहेज करें। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।

कुम्भ राशि:- आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि:- कार्य व्यापार में आज उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोई मददगार मिल सकता है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles