दैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 16 अगस्त 2023

0
187

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
अधिक श्रावण,, कृष्ण पक्ष,
तिथि अमावस्या 15:06:56
नक्षत्र आश्लेषा 16:55:57
योग वरियान 18:28:37
करण नाग 15:06:56
करण किन्स्तुघ्न 28:20:46
वार बुधवार
चन्द्र राशि कर्क 16:55:57
चन्द्र राशि सिंह 16:55:57
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर नल,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: संपत्ति के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आलस्य हावी रहेगा। यात्रा होगी।

वृष राशि: आपकी कार्य कुशलता से विरोधी हताश होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। भागदौड़ अधिक होगी।

मिथुन राशि: कई दिनों से आप स्वयं खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। गृहस्थ सुख मिलेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। यात्रा होगी।

कर्क राशि: आपके अपने ही आपको नुकसान दे सकते हैं, सतर्क रहें। नेत्र-पीड़ा रह सकती है। विवाद से क्लेश संभव है। दुखपूर्ण समाचार मिल सकता है। जोखिम न लें, हानि होगी।

सिंह राशि: संतान की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा संभव है।

कन्या राशि: समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। पैसा-जेवर संभालकर रखें। आत्मसम्मान बढ़ेगा। राज्य से सम्मान मिल सकता है। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला राशि: सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशि: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। सम्भल कर रहें।

धनु राशि: दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

मकर राशि: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास्थ से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कुम्भ राशि: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशि: अपने आप पर विश्वास रखो। दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

यदि आप अपनी किसी समस्या के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह चाहें तो वाट्सएप नम्बर 9131366453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here