दैनिक पंचांग व राशिफल:- बुधवार 24 अप्रैल 2024

Must Read

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-
वैशाख मासे, कृष्ण पक्ष,
तिथि प्रथम अहोरात्र
नक्षत्र स्वाति 24:39:57
योग सिद्वि 29:03:53
करण बालव 18:04:59
वार बुधवार
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि मेष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज सफलता मिलेगी। स्वयं के निर्णय से मन दुखी होगा। यात्रा जारी रहेगी। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।किसी प्रिय व्यक्ति से वाद विवाद संभव है।

वृष राशि:- निजी जीवन के किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि:- समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माणकार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि:- अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह राशि:- आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग है।

कन्या राशि:- सुनते सब की है और करते अपने मन की है। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

तुला राशि:- अपने विचारों को शुध्द रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारम्भ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नती में बाधक साबित होगा।

वृश्चिक राशि:- धर्मं के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

धनु राशि:- किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। मनःस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

मकर राशि:- अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से सब खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा।

कुम्भ राशि:- सफल योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

मीन राशि:- अपनों का साथ आगे बढ़ने में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते है।किसी प्रिय के किये कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————–

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles