दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह हेतु आवेदन आमंत्रित

Must Read

दंतेवाड़ा, 30 जनवरी 2023 : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की अति महत्वाकांक्षी योजना है। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत माह 15 फरवरी 2023 (संभावित तिथि) में सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है।

योजना के अंतर्गत कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लागू की गई है। योजना के तहत कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 से अधिक होनी चाहिए। कन्या गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली अथवा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवार की सदस्य होनी चाहिए।

वर व वधु का प्रथम विवाह होना चाहिए तभी वह योजना के लिए पात्र होगी। विवाह हेतु पात्रता रखने वाली वर/वधु या उनके परिवार के सदस्य नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/पर्यवेक्षक तथा विकासखण्ड के एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से सम्पर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर मांगे गए दस्तावेज के साथ 12 फरवरी 2023 तक पूर्ण रूप से भरकर आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles