घर के परछी पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस..

Must Read

संवाददाता :- सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में घर के परछी में एक 45 वर्षीय युवक का शव कंबल पर लिपटा मिला। मृतक की पहचान गजरूप यादव के रुप मे हुई है। उसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, मृतक की पत्नी गुलबसिया बाई ने बताया कि मैं ग्राम छोहरी थाना भालूमाडा म0प्र0 में परिवार सहित रहती हू। मेरा पति गजरूप यादव भी मेरे साथ ग्राम छोहरी में रहता था।लगभग डेढ वर्ष पहले ग्राम छोहरी से आकर ग्राम देवगवां अपने घर में अकेले रहता था। उसी मकान के अलग कमरा में गजाधर यादव अपने पत्नी सउनी बाई के साथ रहता है। गजरूप यादव ग्राम लरकेनी में साहू होटल में काम करता था।

घर से रोज आता जाता था। शनिवार की सुबह 06.00 बजे शेष नारायण यादव ने मोबाईल फोन से बताया कि गजरूप यादव का तबियत खराब हो गया है जल्दी घर आ जाओं तब मैं अपने लडका दीपक यादव के साथ मोटर सायकल से ग्राम देवगवां आयी घर में आकर देखी तो घर के परछी में मेरा पति गजरूप यादव का शव पडा हुआ है।

मृतक सिर के बाये ओर गहरा चोट का निशान है। खून से सिर व चेहरा लतपथ है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी किसी ने हत्या की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles