Delhi : लू की चपेट में दिल्ली, तेजी से बढ़ने वाली है गर्मी

Must Read

Delhi : राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि, दिल्ली में फिर लू की स्थिति बन रही है। और राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय मौसम साफ रहेगा लेकिन 18 अप्रैल से फिर दो दिन लू से राहत नहीं मिलेगी, दिल्ली में आज, 17 अप्रैल 2022 को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Delhi : 

वहीँ दूसरी तरफ आईएमडी का कहना है, राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार है। इसी के साथ राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। (Delhi) वहीं उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के साथ आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार है। जी दरअसल राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसी के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आप सभी को बता दें कि तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi :

इसी के साथ मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में हीट वेव की संभावना है। वहीं अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जी हाँ, यहां आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा और इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles