विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका : सीनियर लीडर मोना सुस्तानी ने BJP में शामिल

0
353
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका : सीनियर लीडर मोना सुस्तानी ने BJP में शामिल

भोपाल : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की सीनियर लीडर मोना सुस्तानी ने पार्टी छोड़ दी। वे भाजपा में शामिल हो गईं। मोना को आज भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलाई।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। मोना कांग्रेस में कई पदों पर रहने के साथ ही 2019 में राजगढ़ संसदीय सीट से सांसद प्रत्याशी रही हैं। दिग्विजय खेमे की मानी जाती थीं।

इसे भी पढ़ें :-मनेन्द्रगढ़-चिरमिर-भरतपुर : ’मुख्यमंत्री ने आज महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया शुभारंभ’

राजगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह और नाथरा कुप्रथा को लेकर बड़े स्तर पर अवेयरनेस अभियान चलाती हैं। चुनाव से पहले भाजपा उन्हें संगठन या सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी दे सकी है।

मोना के अलावा रैगांव से बीएसपी की पूर्व विधायक रहीं उषा चौधरी भी बीजेपी में शामिल हो गईं। प्रीतम लोधी भी बीजेपी में वापस आ गए। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें :-बृजमोहन ने रायपुर पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,कहा भाजपाइयों पर हमला करने वाले कांग्रेसी गुंडों पर कार्रवाई करो नहीं तो हम करेंगे उग्र आंदोलन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here