Explosion : तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Must Read

Explosion : मिली जानकारी के तहत दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस मामले में अधिकारियों ने बीते शनिवार को जानकारी दी है. बताया जा रहा है मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है और आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि, ‘आग तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई।’

Explosion : धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ‘धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।’ मिली जानकारी के तहत राज्य पेट्रोलियम रिसोर्स कमिश्नर गुडलक ओपिया ने बताया कि, ‘आग लगने की घटना एक अवैध बंकरिंग स्थल पर हुआ। इसमें 100 से अधिक लोग मारे गए। इन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। यह बंकरिंग साइट इमो राज्य के ओहाजी-एगबेमा स्थानीय सरकार क्षेत्र में है। अबेजी के जंगल दो राज्यों की सीमा में फैला हुआ है।’

Explosion : बेरोजगारी और गरीबी के कारण 

इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि तेल उत्पादक नाइजर डेल्टा में बेरोजगारी और गरीबी के कारण अवैध कच्चे तेल की रिफाइनिंग काफी बढ़ गई है। दरअसल कच्चे तेल को प्रमुख तेल कंपनियों के स्वामित्व वाली पाइपलाइनों के एक वेब से टैप किया जाता है। वहीं इसके बाद अस्थायी टैंकों में प्रोडक्ट को रिफाइन किया जाता है। इस तरह से खतरनाक प्रोसेस से कई घातक हादसे हो चुके हैं।

Explosion : अवैध रिफाइनरी में विस्फोट और आग

आपको यह भी जानकारी दे दें कि पिछले साल अक्टूबर में एक अन्य अवैध रिफाइनरी में विस्फोट और आग में कुछ बच्चों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए थे। वहीं तेल के रिसाव की वजह से पहले से ही खेत, खाड़ी और लैगून प्रदूषित हो चुके हैं। इसी के साथ युवा और पर्यावरण वकालत केंद्र ने कहा कि कई वाहन जो अवैध ईंधन खरीदने के लिए कतार में थे, विस्फोट में जल गए।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles