विदेश मंत्री एस. जयशंकर 8 नवंबर को रूस जाएंगे, ये मुद्दों पर होगी बात…

0
279

नई दिल्ली: अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों के ऐतराज के बाद भी रूस के साथ भारत अपने संबंधों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी कड़ी में अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस का दौरा करने वाले हैं। वह 8 नवंबर को रूस जाएंगे, जहां अपने समकक्ष सेरगे लावरोव से मुलाकात करेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने गुरुवार को मॉस्को में कहा कि अगले महीने लावरोव की जयशंकर से मुलाकात होने वाली है। इस दौरान दोनों नेता रूस और भारत के संबंधों के अलावा इंटरनेशनल एजेंडा पर भी बात करेंगे। हालांकि जाखारोवा ने विस्तार यह नहीं बताया कि दोनों के बीच किन मुद्दों पर बात होगी। इस यात्रा को लेकर अब तक भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

हालांकि पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि जयशंकर की यह यात्रा थोड़ी लंबी होगी। इस दौरान वह लावरोव एवं अन्य रूसी अफसरों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इस बात के कयास लग रहे थे कि दोनों देशों के बीच इस बार सालाना समिट नहीं होगी। समिट को लेकर अब तक दोनों तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया था। कुछ महीने पहले यह बात सामने आई थी कि रूस में ही 2022 में समिट का आयोजन होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here