spot_img
HomeBreakingहोली पर विदेशी लड़की से छेड़छाड़, तीन लड़के गिरफ्तार

होली पर विदेशी लड़की से छेड़छाड़, तीन लड़के गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली में होली के दिन एक जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई है।

यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस पर करेंगे ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ

पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने जापानी ऐंबैसी को लिखकर लड़की को पहचानने में मदद मांगी थी, लेकिन ऐंबैसी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सैन ने बताया कि सही जानकारी निकालने के लिए वीडियो को एनालाइज किया जा रहा है।

वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया था, लेकिन बाद में अकाउंट से हटा लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमे दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है। एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई कि पास खड़े लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

यह भी पढ़े:-Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार ने “खेलो इंडिया” की मलखंभ स्पर्धा में विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों पर की पैसों की बौछार

इस मामले में पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को एक लेटर लिखा है, जिसमें आरोपी लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है।

उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है और मामले में आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्म की बात है कि होली के दिन किसी विदेशी के साथ ऐसी हरकत की गई।

स्वाति मालीवाल ने वीडियो पर अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया- जितनी बार ये वीडियो देख रही हूं, उतनी बार खून खौल रहा है। चाहे कुछ हो जाए इनमें से किसी को नहीं छोड़ूंगी, हम सुनिश्चित करेंगे इनमें से एक एक लफंगा सलाखों के पीछे पहुंचेगा।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img