G20 Summit : राजघाट पर G20 लीडर्स ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

0
254
G20 Summit : राजघाट पर G20 लीडर्स ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली : G20 समिट (G20 Summit) के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। G20 लीडर्स और मेहमान देश के नेताओं ने राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता को नमन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सभी नेताओं का खादी के शॉल के साथ स्वागत किया। सभी नेताओं को राजघाट के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद सभी ने लीडर्स भारत मंडपम लौट गए। फिर वन फ्यूचर पर आखिरी सेशन होगा। सबसे आखिर में नई दिल्ली डिक्लेरेशन जारी होगा।

इसे भी पढ़ें :-Raipur : ड्यूटी के दौरान सड़क पर पड़ा मिला नोटों से भरा बैग पुलिस ने लौटाया…अफसर देंगे इनाम

समिट के पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन जंग के बाद G20 का पहला साझा घोषणा पत्र सामने आया। इसके अलावा भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट के बीच बेहद अहम इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर डील हुई। इसके बाद सभी मेहमान प्रेसिडेंट डिनर में शामिल हुए। कई मेहमानों को भारत के पारंपरिक लिबास में देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here