Gariaband News : भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सुदृढीकरण एवं पुनर्गठन के संबंध में जारी निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि को न्यूनतम 6 घण्टे निर्धारित करने के अनुक्रम में प्रातः 9.30 बजे से 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Gariaband News : आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थय को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात् 01 अपैल 2022 से 30 जून 2022 तक आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया गया है। इसके तहत गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा।
ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 01 जुलाई 2022 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 तक 6 घण्टे के लिये किया जावेगा।