अहमदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) एक राष्ट्रीय मुद्दा है। इसे ज्यादा से ज्यादा राज्यों में लागू करना चाहेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने यह बात समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार इसको लेकर बात करती है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के लिए एक राष्ट्रीय मुद्दा है और यह इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर सभी का समान रूप से हक हैं। इसलिए, समान नागरिक संहिता एक स्वागत योग्य कदम है।
अम्बिकापुर : संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में जिले के 322 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
इससे पहले गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शनिवार को आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के संभावित खतरों और स्लीपर सेल की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए सेल गठित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि देश और समाज के खिलाफ काम करने वाली ताकतों पर नजर रखना राज्य की जिम्मेदारी है।
उन्होंने मानव शरीर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह शरीर में एंटीबॉडी खराब कोशिकाओं पर नजर रख कर उन्हें खत्म कर देती है और शरीर को स्वस्थ रखती हैं, उसी तरह देश में राष्ट्र-विरोधी कोशिकाओं पर नजर रखना राज्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधि कोशिकाएं, भूमिगत होकर काम करती हैं ऐसे में इन पर नजर रखने के लिए एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल की आवश्यकता होती है।
Madhya Pradesh News : भोपाल में पिता ने नाबालिग बेटी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
साक्षात्कार के दौरान, गुजरात में भाजपा द्वारा मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारने के बारे में पूछे जाने पर जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के लिए टिकट विशुद्ध रूप से जीतने की क्षमता के आधार पर दिए जाते हैं। नड्डा ने उदाहऱण देते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भाजपा के समर्थन से राष्ट्रपति बने थे। इसके अलावा फिर केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम राज्यपालों को भी नियुक्त किया। हम सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत का पालन करते हैं।