Hafiz Saeed: लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी।Jammu and Kashmir: कश्मीर में आतंक के खिलाफ मेगा ऑपरेशन…बड़ा कमांडर ढेर… मंत्रालय के मुताबिक, ताल्हा भारत में लश्कर-ए-तैयबा के लिए भर्ती, फंड इकट्ठा करने और आतंकवादी योजनाएं बनाने का काम करता है।
Hafiz Saeed:26/11 आतंकी हमले में शामिल था तल्हा
गृह मंत्रालय ने बताया कि ताल्हा सईद को UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। वह लश्कर की मौलवी विंग का प्रमुख है और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल है। जानकारी के मुताबिक, 26/11 मुंबई हमले में भी हाफिज के बेटे ने अहम भूमिका निभाई थी। ताल्हा सक्रिय रूप से पाकिस्तान में लश्कर केंद्रों का दौरा करते हुए भारत और कई पश्चिमी देशों के खिलाफ जिहाद का प्रचार करता रहता है।
Hafiz Saeed:इंटर पोल भी ले सकता है एक्शन
ताल्हा सईद को आखिरी बार पाकिस्तान में हाफिज सईद के घर के पास हुए धमाके के बाद सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचा था। माना जा रहा है कि भारत के बाद UN की इंटर पोल भी ताल्हा पर कड़ा एक्शन ले सकती है।
Hafiz Saeed:हाफिज सईद को भी 32 साल की सजा
इससे पहले कल यानी शुक्रवार को पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के 2 केस में 32 साल की सजा सुनाई है। उस पर 3.40 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं अमेरिका ने भी हाफिज सईद पर करोड़ों रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।