MP-राजस्थान समेत देश के 22 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश

0
122
MP-राजस्थान समेत देश के 22 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश

नई दिल्ली : रविवार सुबह दिल्ली,मुंबई और छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों जगहों पर एक साथ मानसून पहुंचना रेयर घटना है। अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। शहर में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री बघेल वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 22 राज्यों में अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here