History of Today: 1910 में आज ही के दिन समाज पर सर्वस्व न्योछावर करने वाली मदर टेरेसा का जन्म हुआ था…

0
261

नयी दिल्ली: बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को हमेशा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली, जिसमें मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त, 1910 की तारीख इतिहास में ‘भारत रत्न’ मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1303 : अलाउद्दीन ख़लिजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।

1541 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में लिया।

1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म।

1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर पिस्तौल और 46 हजार गोलियां लूटीं।

1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 : म्यांमा की अंिहसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।

2002 : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू हुआ।

2007 : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबान लड़ाकों को मार गिराया।

2015 : अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here