spot_img
HomeBreakingरामेश्वरम तीर्थ का पवित्र जल मंदिरों में किया जायेगी अर्पित....विधायक गीता जैन...

रामेश्वरम तीर्थ का पवित्र जल मंदिरों में किया जायेगी अर्पित….विधायक गीता जैन पवित्र जल लेकर पहुंची मीरा भायंदर

भायंदर : संपूर्ण देश इस समय प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु के 5 वर्षीय बाल्य स्वरूप के विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा की जा रही है। पूरे देश में दिवाली के पर्व जैसा ही उत्साह और उमंग है। सभी देशवासी अपने – अपने स्तर पर निजी और सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है।

मीरा भायंदर की स्थानीय विधायक गीता भरत जैन ने भी इस दिन को एक अलग आध्यात्मिक रूप से मनाने का निर्णय लिया था। जैन ने रामेश्वरम तीर्थ जाकर मंदिर प्रांगण के 22 पवित्र कुंड का जल कलश मीरा भायंदर लेकर आई हैं। इस पवित्र जल को शहर के प्रमुख मंदिरों में 22 जनवरी को अर्पित करेंगी।

जैन ने बताया की तमिलनाडु में सागर तट पर प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए अपने इष्ट का बालू से शिवलिंग का निर्माण किया था। प्रभु राम के ईश्वर के रूप में रामेश्वरम आज ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध तीर्थ है। उस शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए 22 पवित्र नदियों के कुंड का निर्माण भी प्रभु श्रीराम ने कराया था। इस पवित्र कुंड का जल शहर के मंदिरों में अर्पित करूं । ऐसी उनकी आत्मिक इच्छा थी।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img