Horoscope of 24 April 2022: दैनिक पंचांग व राशिफल

Must Read

Horoscope of 24 April 2022:- आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)Raipur: हनुमान चालीसा और अजान के बदले “महंगाई डायन” का अलाप रटेगा लाउडस्पीकर, मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना..

Horoscope of 24 April 2022:पंचांग

वैशाख मासे, कृष्ण पक्षे
तिथि नवमी 26:51:56
नक्षत्र श्रवण 17:51:09
योग शुभ 23:02:14
करण तैतुल 15:37:45
करण गर 26:51:56
वार रविवार
चन्द्र राशि मकर 29:28:28
चन्द्र राशि कुम्भ 29:28:28
सूर्य राशि मेष
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संबत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-

Horoscope of 24 April 2022:मेष राशि:-

आज आप को पदोन्नति का मौका मिलने की भरपूर संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तैयारी के साथ ही किस्मत भी आपके साथ रहेगी।

Horoscope of 24 April 2022:वृष राशि:-

आज व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और कोई बड़ा आकर्षक सौदा हो सकता है। शैक्षणिक स्तर पर आपकी तैयारी कई सारे रोजगार के रास्ते खोल सकती है।

Horoscope of 24 April 2022:मिथुन राशि:-

आज का दिन घर में नौजवानों की वजह से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई नकचढ़ा ग्राहक वरिष्ठ सहकर्मी आपका दिन खराब कर सकता है। शैक्षणिक स्तर पर काम या परियोजना समय पर पूरा नहीं करने की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

Horoscope of 24 April 2022:कर्क राशि:-

आज आप उस मोड़ पर हैं, जहां से वापस होना आसान नहीं होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर सितारे आपके पक्ष में हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

Horoscope of 24 April 2022:सिंह राशि:-

आज जीवनसाथी के साथ बहस करना आपकी मनोदशा खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी साख खराब होने की आशंका है, थोड़ा सावधान रहें। जो काम आपको सौंपा गया है, उसे आप आसानी से निभा पाएंगे।

Horoscope of 24 April 2022:कन्या राशि:-

आज तंदुरुस्ती को लेकर सजगता बढ़ेगी और आप पुरानी काया वापस पाने के लिए जिम या व्यायाम का रुख कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है।

Horoscope of 24 April 2022:तुला राशि:-

आज का दिन पेशेवर तौर पर कोई भी जिम्मेदारी लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि संभव है कि आप जैसा सोच रहे हैं स्थिति वैसी न हो। परिवार के किसी सदस्य पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Horoscope of 24 April 2022:वृश्चिक राशि:-

आज कार्यस्थल पर आपका काम वरिष्ठ की नजर में आ रहा है जिसका फायदा मिल सकता है। कुछ छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। किसी अनजाने स्रोत से पैसे की आमदनी हो सकती है।

Horoscope of 24 April 2022:धनु राशि:-

आज के दिन आपकी मेहनत और अलग दृष्टिकोण की वजह से कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है।

Horoscope of 24 April 2022:मकर राशि:-

आज का दिन घर का नौजवान उम्मीद से कम साबित हो सकता है, लेकिन डांटने के बदले उसकी मदद करें। शाम को प्रेमी के साथ बाहर जाने की योजना की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई रोमांचक हल निकाल सकते हैं।

Horoscope of 24 April 2022:कुम्भ राशि:-

आज का दिन तरक्की पाने के लिए आप बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। स्टॉक का काम करने वालों के लिए विशेष आमदनी का दिन साबित हो सकता है। शारीरिक तौर पर पुरानी अवस्था में आने के लिए आप एक बार फिर जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

Horoscope of 24 April 2022:मीन राशि:-

आज के दिन नकारात्मक और गुस्से वाला विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आप सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles