जगदलपुर : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे

0
136
जगदलपुर : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे

जगदलपुर, 14 मार्च 2024 : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर एवं शिवरतन शर्मा और पार्टी पदाधिकारी संजय वास्तव भी आए।

इस दौरान मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विकास निगम निवास मद्दी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर विजय दयाराम के.,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here