जवाहर नवोदय विद्यालय : कक्षा 9 वीं के रिक्त 2 पदों के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Must Read

रायगढ़, 5 सितम्बर 2022 : नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर, रायगढ़ में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9 वीं के 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु चयन परीक्षा के माध्यम से पूर्ण किया जाना है। जिस हेतु आवेदन पत्र ऑनलाईन माध्यम से जमा करने हेतु अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गयी है। परीक्षा तिथि 11 फरवरी 2023 है।

रायगढ़ जिले के शासकीय/शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय से सत्र 2022-23 में कक्षा 8 वीं की परीक्षा में सम्मिलित/उत्तीर्ण छात्र प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र है। इसके लिए छात्र की जन्म तिथि 01.05.2008 से 30.04.2010 दोनों दिन मिलाकार के मध्य होनी चाहिए।

इस परीक्षा के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार भी पात्र होंगे। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in एवं विद्यालय के वेबसाईट https://www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/RAIGARH/en/home को देख सकते है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles