katghora : जय मां पहाड़ा वाली समिति का हुआ गठन,पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Must Read

अरविन्द शर्मा 

katghora : हुकरा-कटघोरा के ग्राम हुकरा में जय माँ पहाड़ावाली सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित की गई है जिसमें पदाधिकारियों का चयन कर समिति के सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों की असीम बधाइयां दी है।उक्त समिति का निर्माण धार्मिक कार्यो तथा सामाजिक कार्यो के प्रायोजित हेतु किया गया है,यह समिति शासन द्वारा पंजीकृत संस्था है।

ग्राम हुकरा के नगाड़ा पहाड़ी में माता दुर्गा जी की मान्यता है जिसकी प्रमाणिकता यहां के बैगाओं द्वारा चरितार्थ की जाती है।समिति द्वारा लगातार पिछले कई वर्षों से माता रानी की सेवा आराधना निरंतर जारी है।समिति सदस्यों द्वारा लगातार कठिन परिश्रम व चंदा एकत्र कर मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है।

katghora :

कटघोरा के सरहदी ग्राम पंचायत हुकरा के नगाड़ा पहाड़ी कहे जाने वाले स्थान पर माता दुर्गा जी का वास है जहां पिछले कई वर्षों से हुकरा के निवासी यहाँ पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।यह स्थान बेहद खूबसूरत होने के साथ धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है।ग्राम के निवासियों व भक्तों ने मिलकर माता की सेवा करने के लिए समिति तैयार की है।जो लगातार यहाँ श्रम कर माता के दरबार को सुसज्जित करने प्रयासरत है।

katghora : जय मां पहाड़ा वाली समिति का हुआ गठन,पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

समिति के अध्यक्ष लगन साय यादव ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया है।जिसमे सभी पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों को जिम्मेदारी तय की गई है।इन्होंने आगे बताया कि समिति तैयार हो जाने से यहां के कार्यो में प्रगति आई है और सभी सदस्य बखूबी अपने कार्यो का निर्वहन कर रहे हैं।

katghora :

कार्यक्रम में उपस्थित समिति के अध्यक्ष लगन साय यादव ने यह भी बताया कि समिति के सभी सदस्यों के अथक प्रयासों से जीर्णशीर्ण अवस्था मे तब्दील मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य भी तीव्र गति से जारी है। समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में गो सेवा कार्य भी किया जा रहा है जहां दो दर्जन से भी अधिक मवेशी यहां मौजूद हैं जिनके चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।

katghora : जय मां पहाड़ा वाली समिति का हुआ गठन,पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष लगन साय यादव,उपाध्यक्ष अरुण कुमार,सचिव सुनील देवांगन,सह सचिव कृष्णा लाल यादव,कोषाध्यक्ष अशोक दुबे,सह कोषाध्यक्ष नंद किशोर चौबे,संरक्षक अरविंद शर्मा,सुनील कुर्रे,अशोक तिवारी,पंचराम यादव,अमित सिन्हा, सदस्य शिवनाथ साह,विजय श्रीवास, बुधराम यादव,गोरेलाल तिवारी,फेकू यादव,राजकुमार यादव,अशोक यादव,भोलू सारथी,राम कृष्ण केवट, सद्दाम हुसैन,ठाकुर प्रसाद यादव,देव् सिह रजक,मुन्ना यादव,बिरसिह यादव,अजय टंडन,संतोष केवट व स्वदिप चौधरी की उपस्थिति सराहनीय रही।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles