Khairagarh assembly by-election: छुईखदान के मतदान केंद्र 151 में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के साथ तैनात पुलिसकर्मी से नोंक-झोक हुई। प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान केंद्र के बाहर बैठे। पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवारीभाट मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं तो दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल घिरघोली गांव में सपरिवार मतदान किया।
Khairagarh assembly by-election:
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जकांछ के उम्मीदवार नरेंद्र सोनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि उपचुनाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजा देवव्रत सिंह हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता सरकार के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने यहां चुनाव प्रचार किया है, उसे जनता देखा रही है। उनकी पार्टी इस तरह के प्रचार से दूर है। वे सीधे मतदाताओं से संपर्क में रहे हैं।
मतदान को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्गों में भी अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्र 24, 25, 26, आंबेडकर वार्ड में मतदान करने मतदाता पहुंचने लगे। लक्ष्मणपुर में सेल्फी जोन बनाया गया है, जहां मतदाता मतदान के बाद सेल्फी लेकर खुशी जाहिर दिखे। वहीं मतदान के लिए दिव्यांग रथ पर बैठकर दिव्यांगजन वोटिंग करने पहुंचे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022
मतदान का प्रतिशत सुबह 9 बजे तक
पुरुष – 18.54 प्रतिशत
महिला – 16.69 प्रतिशत
योग – 17.61 प्रतिशत
मतदान का प्रतिशत सुबह 11 बजे तक
पुरुष – 34.15 प्रतिशत
महिला – 34.96 प्रतिशत
योग – 34.56 प्रतिशत