Khairagarh by-election: कांग्रेस की बड़ी जीत, 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज

Must Read

रायपुर. खैरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20067 मतो हरा दिया है। इस जीत के साथ खैरागढ़-गंडई-छुईखदान का जिला बनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का वादा किया था कि अगर कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी जायेगी। कांग्रेस के इस वादे को ही खैरागढ़ में जीत का मास्टर स्ट्रोक माना गया।

इससे पहले कांग्रेस ने आज मतगणना में शुरुआती चरणों से ही बढ़त लेनी शुरू कर दी। डाक मातपत्र में भी कांग्रेस आगे रही। उसके बाद पहले राउंट में कांग्रेस ने 1175 वोट की बढ़ा बना ली। पहले राउंड में मिली बढत 21 राउंड तक जारी रही।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles