Lok Sabha Election 2024 : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली समेत 5 नेता BJP में शामिल

Must Read

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस को दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. बीते दिनों दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है.

लवली के साथ चार अन्य पूर्व कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में लगातार 15 वर्षों तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह एवं नीरज बसोया और अमित मलिक ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया.

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh: तेंदूपत्ता तोडऩे गए शख्स पर भालुओं ने किया हमला, पत्नी ने पेड़ पर चढक़र बचाई खुद की जान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि यह लग रहा था कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन भर दिया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ लेकिन कांग्रेस का नारा ‘बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ’ है. तावड़े ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले वायनाड को अपना घर बताया और फिर रायबरेली चले गए और ऐसे लोगों के साथ रहना अरविंदर सिंह लवली और उनके साथियों को पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत अभियान के साथ जुड़ने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया.

इसे भी पढ़ें :-CG Heat Wave Alert: प्रदेश में दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी…

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles