spot_img
Homeबड़ी खबरLoksabha Election Results: रुझानों में एनडीए 300 के करीब: भाजपा का दबदबा...

Loksabha Election Results: रुझानों में एनडीए 300 के करीब: भाजपा का दबदबा जारी…

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। कई राज्य हैं जहां कड़ा मुकाबला है। कई हॉट सीटों पर चौंकाने वाले रुझाने सामने आए हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

बंगाल में भाजपा पर टीएमसी पड़ी भारी
पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में टीएमसी, भाजपा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। राज्य की 41 सीटों में से 28 पर टीएमसी आगे चल रही है। वहीं भाजपा सिर्फ 10 सीटों पर आगे है और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। सीपीआईएम भी एक सीट पर आगे है।

प्रियंका गांधी के घर पहुंचे राहुल गांधी
दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खान मार्केट स्थित पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पहुंचे।

खडूर साहिब सीट से निर्दलीय अमृतपाल सिंह आगे
पंजाब की खडूर साहिब सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। यहां से निर्दलीय अमृतपाल सिंह 53 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा दूसरे नंबर पर हैं।

अमृतसर में पिछड़े भाजपा उम्मीदवार
अमृतसर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से पीछे चल रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस को बढ़त
पंजाब में कांग्रेस को फायदा। राज्य की सात सीटों पर कांग्रेस आगे। आप 3 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल आगे है। भाजपा यहां बुरी तरह पिछड़ रही है।

राजकोट सीट से परषोत्तम रूपाला
राजकोट सीट से भाजपा के परषोत्तम रूपाला डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। गौरतलब है कि एक बयान के चलते रूपाला को गुजरात में राजपूत समुदाय की नाराजगी झेलनी पड़ी थी और राजपूत समुदाय ने रूपाला का भारी विरोध किया था। इसके बावजूद रूपाला काफी आगे हैं।

गुजरात में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा
गुजरात में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। राज्य की 26 में से 24 सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं और एक सीट भाजपा जीत चुकी है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

शिमोगा सीट से बीवाई राघवेंद्र आगे
कर्नाटक की हॉट सीट शिमोगा से भाजपा के बीवाई राघवेंद्र आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की गीता शिवराजकुमार करीब 52 हजार वोटों से पिछड़ रही हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और इस चुनाव में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे केएस ईश्वरप्पा डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

बंगलूरू ग्रामीण लोकसभा सीट से डीके सुरेश पिछड़े
बंगलूरू ग्रामीण सीट से भाजपा के डॉ. सीएन मंजूनाथ करीब सात हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश पिछड़ रहे हैं।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा के उज्जवल निकम आगे
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर भाजपा के उज्जवल निकम करीब 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गायकवाड़ वर्षा एकनाथ पीछे चल रही हैं।

मुंबई दक्षिण सीट से शिवसेना यूबीटी के अरविंद गणपत सावंत करीब चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव पीछे हैं।

बारामती सीट पर कड़ा मुकाबला
बारामती लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले करीब तीन सौ वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं एनसीपी की सुनेत्रा पवार दूसरे नंबर पर चल रही हैं।

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर
महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 20 सीटों पर और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।

मेरठ से अरुण गोविल ने बनाई बढ़त
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा दूसरे नंबर पर हैं।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे चल रहे हैं। सपा के हरेंद्र सिंह मलिक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

एमपी में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा
मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें…

हेमामालिनी 26 हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

गाजियाबाद से अतुल गर्ग नौ हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के अतुल गर्ग करीब नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉली शर्मा हैं।

मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा, ‘मतगणना सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। हमने 3 स्तरीय व्यवस्था की है…पूरे इलाके को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है।’

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 33 सीटों पर सपा आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है।

राहुल गांधी आठ हजार वोटों से आगे
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 8718 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सरोज पांडेय 30892

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img