वाड्राफनगर मनाया गया भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव।

0
260
Lord Parshuram ji's birth anniversary was celebrated in Vadrafnagar.

होरी जैसवाल

बलरामपुर : ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम जी के प्राक्टय दिवस के शुभ अवसर पर बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर में भगवान परशुराम स्थल पर ब्राह्मणों के द्वारा भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर धूप दीप पुष्प अक्षत मेवा मिष्ठान चढ़ाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहां हजारों ब्राह्मण एवं माता स्वरूपा ब्राह्मणी एवं अन्य सनातन प्रेमियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को बहुत ही रोचक बनाया वहीं हजारों ब्राह्मणों के द्वारा शोभायात्रा निकाल नगर का भ्रमण किया गया

जय-जय परशुराम सत्य सनातन धर्म की जय हो के नारों से पूरा शहर गूंजायमान हुआ वही ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा एवं आशीष महाराज के द्वारा भगवान परशुराम जी के छया चित्र पर फुल माला धुप दीप मेवा मिष्ठान चढ़ा कर पूजा-अर्चना कर भक्ति भावनाओं के साथ लोगों को मार्ग दर्शन दीया गया एवं भगवान परशुराम जी का छपा हुआ प्रिंट फोटो सम्मान पत्र ब्राह्मणों को भेंट देकर सम्मानित किया गया

इसे भी पढ़ें:-अरविन्द केजरीवाल की जमानत से AAP नेताओं में जोश….बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है

तथा उपस्थित विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवनी के बारे में व्याख्यान करते हुए बताया गया कि भगवान श्री परशुराम जी ने 21 बार धरती से आता ताई विहीन कर दिए थे चारों तरफ धर्म और धर्मावलंबियों का ही राज था दुष्ट दुराचारी तथा अत्याचार्यों का समूल नष्ट कर दिए थे भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में त्रेता युग में जन्म लिए थे आज ब्राह्मणों की एकता देख कर काफी प्रसन्नता हुई

दूर दराज में बिखरे हुए ब्राह्मणों को ब्राह्मण समाज वाड्राफनगर इकाई ने जो संगठित करने का काम किया है वह काफी महत्वपूर्ण है एवं सराहनीय है जिस तरीके आज ब्राह्मणों की एकता देखने को मिली इसी तरीके से अगर सभी ब्राह्मण संगठित रहेंगे तो दुष्ट प्रविर्ति के लोग अपने आप को सुधार लेंगे और नहीं सुधरे तो संगठित ब्राह्मण सुधार देंगे। जय जय परशुराम जय जय परशुराम सत्य सनातन धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो हर हर महादेव।

बसंतपुर से संवाददाता देव कृष्णा पांडेय डिजिटल मीडिया क्लिपर 28 बलरामपुर छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here