MP ब्रेकिंग : सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जसबीर सिंह चौहान को हटाया..कूनो में चीतों की माैत के बाद चीतों की माैत के बाद!

0
246
MP ब्रेकिंग : सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जसबीर सिंह चौहान को हटाया..कूनो में चीतों की माैत के बाद चीतों की माैत के बाद!

भोपाल : मध्य प्रदेश के कूनो में एक के बाद एक आठ चीतों की माैत के बाद सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी (पीसीसीएफ) जसबीर सिंह चौहान को हटा दिया है। उनकी जगह असीम श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली तिहार पर अत्याधुनिक तकनीक से जन्मी बछिया की पूजा-अर्चना की

1987 बैच के आईएफएस अफसर जसबीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

Madhya Pradesh: After the death of 8 cheetahs in Kuno, the government's action... PCCF was removed... IAS officer Aseem Srivastava was given the responsibility.

गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। यानी कुल 20 चीते लाए गए थे। यहां मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया था। कुल 24 चीतों में से 8 की मौत हो गई। अब कूनो में 16 चीते मौजूद हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here