मध्यप्रदेश : मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष की गोली लगने से मौत

0
252
मध्यप्रदेश : मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष की गोली लगने से मौत

रायसेन : दिवाली में पूजा के लिए बंदूक की सफाई कर रहे मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मीणा (65) की गोली लगने से मौत हो गई। मंगलवार शाम 7.30 बजे वे घर में अपनी पुरानी बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बंदूक चल गई। गोली सीधे दीवार पर लगी।

इसके छर्रे उनके पीठ पर लग गए। गंभीर हालत में उन्हें परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Chhattisgarh: अस्पताल ने नहीं दिया शव वाहन तो ऑटो से लेकर जानी पड़ी डेड बॉडी…

वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडीदीप थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि बंदूक 315 बोर की थी। घटना के समय वह अकेले थे। परिजन दूसरे कमरे में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here