Madhya Pradesh: मां, बेटे और पोते की हत्या, इस हालत में मिली लाश

Must Read

Madhya Pradesh: उज्जैन शहर में तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मां, बेटे और पोते की हत्या कर दी गई है। बेटे और पोते के शव चंबल नदी के पास मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Madhya Pradesh:

जानकारी के अनुसार सोमवार रात इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी के पास दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इनकी पहचान राजेश नागर और उनके बेटे पार्थ नागर के रूप में हुई। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा था।

Madhya Pradesh:

पड़ोसियों ने बताया कि पांच छह दिन से ताला लगा है। पुलिस ने ताला तुड़वा कर अंदर जाकर देखा तो पलंग पेटी में राजेश की मां सरोज का शव पड़ा था। धारदार हथियारों के निशान भी शरीर पर मिले हैं। इसके चलते पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराने हैं। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles