Maharashtra : फडणवीस आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शिंदे होंगे डिप्टी सीएम

Must Read

Maharashtra : महाराष्ट्र में 20 जून को शुरू हुई राजनीतिक उठा-पटक अब खत्म हो गई है। बगावत के 10 दिन बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई लौट आए। वे यहां से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर गए। बताया जा रहा है कि आज शाम 7 बजे ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। आज सिर्फ फडणवीस और शिंदे ही शपथ लेंगे।

Maharashtra

शिंदे गोवा से अकेले आए हैं। उनके पास शिवसेना के 39 और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी है। सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस और शिंदे एक साथ राजभवन पहुंचे और यहां राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। खुद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस और शिंदे को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

नई सरकार में फडणवीस CM और एकनाथ शिंदे डिप्टी CM बनाए जाएंगे। उधर, मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles