Maharashtra: बंदूक दिखा कर लूट के आरोप में चार गिरफ्तार…

Must Read

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16 जनवरी की रात मुंबई-नासिक राजमार्ग पर बंदूक दिखा कर लूटने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक किशोर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कलवा) विलास ंिशदे ने बताया, “आरोपी एक कार में आए और राजमार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे एक पीड़ित को रास्ते में रोका तथा उसे बंदूक दिखा कर उससे तीन मोबाइल फोन तथा 2.50 लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। मामला कलवा पुलिस थाने में दर्ज है।” जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य खुफिया जांच में पाया कि अपराध में पांच लोग शामिल थे।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए हैं। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम वहां भेजी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को उप्र के बस्ती जिले से गिरफ्तार किया। वहीं, एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन एयर पिस्टल, अपराध में शामिल कार, 63,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं, पांचवे आरोपी की तलाश जारी है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles