Maharashtra political crisis : बागी विधायकों से संजय राउत की अपील, मुंबई आकर बात करो, महाविकास अघाड़ी भी छोड़ देंगे-

Must Read

Maharashtra political crisis : महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए। इससे पहले बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए।

वहीँ अब शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया, “बातचीत के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं, चर्चा ही आगे बढ़ा सकती है।”

Maharashtra political crisis : बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना महाविकास अघाड़ी से बाहर आने को तैयार

वहीं, अब शिवसेना नेता संजय राउत ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि अगर बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना महाविकास अघाड़ी से बाहर आने को तैयार है। संजय राउत ने कहा, ‘विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर महाविकास अघाड़ी से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आना होगा और सीएम से इस पर चर्चा करनी होगी। संजय राउत के बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है।

इससे पहले संजय राउत ने 21 बागी विधायकों से संपर्क का दावा किया था। संजय राउत ने कहा था कि सीएम उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे।

Maharashtra political crisis : हमें समस्या नहीं- कांग्रेस

संजय राउत के बयान के बाद कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, ‘हम भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना के साथ हैं। ये खेल ईडी की वजह से हो रहा है। कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। हम महाविकास अघाड़ी के साथ हैं और रहेंगे, हमें सत्ता का कोई लालच नहीं है। पटोले ने ये भी कहा कि अगर शिवसेना किसी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, तो हमें कोई समस्या नहीं है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles