spot_img
HomeBreakingझारखंड में बड़ा हादसा : शिवानी नदी में पलटी बस, 4 की...

झारखंड में बड़ा हादसा : शिवानी नदी में पलटी बस, 4 की मौत, 45 घायल

रांची : गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस हजारीबाग में नदी में पलट गयी है. हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में बस पलटी गयी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. इनमें हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं. हादसे में 45 लोग घायल हो गए हैं.

इन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए. इसके बाद खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच दुर्घटना हुई है.

यह भी पढ़ें :-जबलपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में दो डॉक्टरों ने किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि शिवा नामक बस गिरिडीह से रांची जा रही थी. इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी. इसमें 45 लोग घायल हो गए हैं. इन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूटने के बाद अनियंत्रित हो गई और नदी में पलट गयी. इस बस में 52 दर्शनार्थी हैं. हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया.

बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग वाहन में फंसे हुए थे. इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया. इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच दुर्घटना हुई है.

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img