जोधपुर में बड़ा हादसा : 5 सिलेंडर में ब्लास्ट, 2 बच्चों की मौत…दूल्हे समेत 60 झुलसे

Must Read

जोधपुर  : राजस्थान से एक बड़े हादसे की जानकरी सामने आ रही है दरअसल जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे, उसके माता-पिता समेत 60 लोग झुलस गए। 2 बच्चों की मौत भी हो गई। हादसा शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे हुआ। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : दृष्टि बाधित 7वीं कक्षा की छात्रा क्रांति बैगा फर्राटे से बोलना सीख गई अंग्रेजी

घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 जख्मी लोगों में से 51 को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें 8 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। 48 लोग वार्ड में एडमिट है, 1 बच्चा आईसीयू में है। जबकि 5 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई।

जहां ये हादसा हुआ, तब वहां काफी संख्या में बाराती मौजूद थे। झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव 2022 : मैनपुरी में रिकॉर्ड 2.88 लाख वोटों से जीतीं डिंपल यादव

ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि 5 सिलेंडर फटे थे। खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे, वहां करीब 100 लोग मौजूद थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट कर दिया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाद एक पहुंचे घायलों से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

शादी समारोह के दौरान हॉल के एक चौक में महिलाएं बैठकर बातें कर रही थीं। इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरा। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची हैं।

रायपुर : डांस करते वक्त 12 साल की बच्ची की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

मिली जानकरी के मुताबिक शेरगढ़ के सुरेंद्र सिंह की गुरुवार को भूंगड़ा गांव से खोखसर बारात जानी थी। दूल्हे की बहन गवरी कंवर ने बताया कि हम शादी में शामिल होने आए थे। 300 से ज्यादा लोग यहां जुटे थे। बुधवार रात को ही सुरेंद्र सिंह के घी पिलाने की रस्म हुई थी। दोपहर में बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शादी के लिए करीब 20 सिलेंडर लाए गए थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles