रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा : नहाने के दौरान 7 लोग डूबे, एक का शव मिला…5 लापता

0
186
रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा : नहाने के दौरान 7 लोग डूबे, एक का शव मिला...5 लापता

कोरिया : कोरिया से एक बड़े हादसे की जानकरी सामने आ रही है दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है।

वहीँ अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक शव को बरामद किया गया है। वहीं एक युवती को भी पानी के अंदर से निकाल लिया गया है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 7 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद सभी दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

यह भी पढ़ें :-सोनाली फोगाट मौत का मामला : गोवा की अदालत ने 3 आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 7 लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन को भी घटनाक्रम के बारे में बता दिया गया है। प्रशासन से गोताखोरों को भी मौके पर भेज दिया है। जिसके बाद अन्य 5 लोगों की तलाश जारी है।

इस संबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 5 लोगों के डूबने की बात सामने आ रही है, तलाशी टीम लगी हुई है। लोगो को खोजा जा रहा है, एहतियातन सुरक्षा को लेकर वहां दिशा-निर्देश लगाए गए हैं, जलप्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। ये भी बताया गया है कि यहां नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, प्रशासन ने उसे डेंजर ज़ोन घोषित कर रखा है। उधर, सिंगरौली पुलिस की टीम भी मौके पर निकली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here